Connect with us

Faridabad NCR

प्रदेश प्रभारी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे विधायक राजेश नागर

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज दिल्ली में हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देब से शिष्टाचार मुलाकात की। नागर ने देब का अभिवादन कर आशीर्वाद लिया।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि बिप्लव देब किसी कार्यकर्ता से एक बार मिल लेते हैं तो फिर नहीं भूलते। वह इस प्रकार प्रदेश के ही हजारों कार्यकर्ताओं को उनके नाम से पहचानते हैं और उनके गुणों को भी जानते हैं। नागर ने कहा कि नेताजी के साथ उनकी बड़ी ही आत्मीय मुलाकात रही। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के वर्तमान हालातों पर चर्चा की और भविष्य के मुद्दों पर भी बात हुई। इसके साथ ही नागर ने अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र, यहां के लोगों, राजनैतिक ताना बाना, विकास कार्य, प्रशासनिक कार्यप्रणाली आदि के बारे में भी प्रभारी को बताया।
विधायक राजेश नागर ने बिप्लव देब से उनके क्षेत्र में आने की प्रार्थना की जिस पर उन्होंने जल्द आने की बात कही। नागर ने बताया कि प्रभारी बिप्लव देब के शासकीय अनुभव से हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनने का उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रदेश में सुशासन की बयार बह रही है जिससे आम हरियाणावासी प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि हमारे मुखिया मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के मंत्र को अंत्योदय से जोडक़र एक नई राह दिखाई है। जिससे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत का दृश्य स्पष्ट हो रहा है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com