Faridabad NCR
विधायक सीमा त्रिखा की माता का निधन
																								
												
												
											Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 4 मार्च। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा की माताजी श्रीमती निर्मल मल्होत्रा धर्मपत्नी स्व. कैलाशचंद मल्होत्रा सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में विलीन हो गई। वह अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सैक्टर-21 ए से एसजीएम नगर पटेल चौक स्थित शमशान घाट पर पहुंची। वह 80 वर्ष की थी तथा पिछले कई दिनों से दिल्ली स्थित एस्कोर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी। आज दोपहर श्रीमती मल्होत्रा ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रीति-रिवाजों के साथ किया गया। उनके निधन पर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, केन्द्रीय aराज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा नेता रामविलास शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।
इनकी अंतिम यात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पलवल के विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, चन्दर भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय गौड़, दीप भाटिया, संदीप जोशी, धनेश अदलक्खा, बिशम्बर दयाल, मेयर सुमन बाला, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, मनोज नासवा, सतीश चंदीला, स. जसवंत सिंह, स. मोहन सिंह भाटिया, पीर जगन नाथ, हरेन्द्र भड़ाना, बिन्दे भड़ाना, प्रवीण चौधरी, अंजू भड़ाना, सैनिक कालोनी के प्रधान राकेश धुन्ना, पार्षद दिनेश भड़ाना, कविन्द्र चौधरी, सतीश फागना, राजकुमार वोहरा, आप नेता राकेश भड़ाना, शिक्षाविद् एचएस मलिक, डा. पुनीता हसीजा, डा. सुरेश अरोड़ा, डा. सुरेन्द्र दत्त पाराशर, बहादुर सिंह सब्बरवाल, काले प्रधान, रविन्द्र सिंह राणा, सतनाम सिंह मंगल, मन्नू सिंह, गगन, ओमप्रकाश ढींगड़ा, संदीप सेठी एडवोकेट, डी.आर. चौधरी, एसएन त्यागी, नपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, पार्षद सुभाष आहूजा, ज्ञानचंद आहूजा, राजेश बैंसला एडवोकेट, बलजीत कौशिक, श्याम सुन्दर कपूर, महंत ललित गोस्वामी, प्रदीप मोंहती, राकेश जैन, राजपाल मामा, राजन ओझा के अलावा सामाजिक-धार्मिक संगठन के पदाधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी सहित हजारों लोग शामिल हुए।
