Connect with us

Faridabad NCR

मोदी जी ने 10 वर्षों में सेट किये देश में विकास के नये आयाम : कृष्णपाल गुर्जर

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 11 अप्रैल। मोदी जी ने 10 वर्षों में देश में विकास के नये आयाम सेट किए हैं जिसने देश की आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है। देश में हर ओर मोदी जी की लहर है और जनता के आशीर्वाद एवं  मोदी जी के 10 वर्षों के काम के दम पर इस बार भाजपा 400 सीटों पर कमल खिलाएगी और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद सेक्टर 28 कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ  फरीदाबाद की विधानसभाओं में होने वाली विजय संकल्प रैलियों के आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान यह कहा। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के निमित भाजपा संगठन में लगातार बैठकों का दौर जारी है और इसी कड़ी में आज केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 28 कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक  की । बैठक में तिगांव विधायक राजेश नागर, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, पार्षद अजय बैसला, जितेन्द्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रेक्सवाल, पार्षद रवि भड़ाना, रवि भड़ाना जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, अमित मिश्रा, उमेश सरपंच मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में फरीदाबाद में होने वाली रैलियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को शाम 5 बजे तिगांव विधानसभा के सेक्टर 31 स्थित दशहरा ग्राउंड में और 14 को ही शाम 5 बजे बडखल विधानसभा के एसजीएम नगर स्थित बुद्ध विहार पार्क में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जायेगा। 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे पृथला विधानसभा के गद्पुरी टोल के पास विजय संकल्प रैली का आयोजन होगा और 19 अप्रैल को शाम 5 बजे एन.आई.टी विधानसभा स्थित डबुआ अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जायेगा, जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली तिगांव विधानसभा रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 14 को ही बडखल विधानसभा रैली को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने रैलियों के लिए आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा संयोजक अजय गौड़ ने बैठक में कार्यकर्ताओं से रैलियों के आयोजन के विषय में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी। लोकसभा संयोजक अजय गौड़ ने कहा कि  फरीदाबाद लोकसभा की विधानसभाओं में आयोजित होने वाली सभी रैलियों के लिए जनता में उत्साह है और बड़ी संख्या में जनता अपने प्रिय नेताओं को सुनने आएगी। अजय गौड़ ने कहा कि संख्या के मामले में फरीदाबाद में होने वाली सभी विजय संकल्प रैलियां ऐतिहासिक होंगी।

तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद लोकसभा की जनता को मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा है, गरीब के बच्चों को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी मिल रही है और पिछले 10 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को मजबूत करने का कार्य किया है। फरीदाबाद लोकसभा की जनता ने कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार 10 लाख से ज्यादा मतों से जिताने का संकल्प ले लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com