Faridabad NCR
फरीदाबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बने मुकेश शर्मा

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : पार्टी के लिए पूरी निष्ठा,ईमानदारी और मेहनत से काम करने के लिए सराय ख्वाजा निवासी मुकेश शर्मा को फरीदाबाद भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषण फरीदाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष पकज पूजन रामपाल ने भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर- 15 में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए की। आपको बता दें कि मुकेश शर्मा ने पार्टी द्वारा पूर्व दिए गए दायित्वों जिसमें पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सराय, पूर्व जिला सचिव युवा मोर्चा फरीदाबाद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हरियाणा, पूर्व जिला सचिव भाजपा फरीदाबाद,पूर्व जिला संयोजक फरीदाबाद को भी बखूबी विभाया। भाजपा फरीदाबाद जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी।