Connect with us

Faridabad NCR

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच चलाएगा महिला जागरूकता अभियान

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फरीदाबाद शाखा की बैठक मंच की संस्थापक अम्बिका शर्मा की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष कुसुम पाहुजा जी के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के अधिकारों व कर्तव्यों पर जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई साथ ही सदस्यता अभियान पर भी विचार विमर्श किया गया। मंच की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि शहर में बढ़ते महिला उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न व घरेलू हिंसा को देखते हुए संगठन की टीम स्कूल, कॉलेज, कार्य स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान चलाएगा। बैठक में अम्बिका शर्मा, प्रीता आहूजा, कुसुम शर्मा, रेखा भटनागर, कुसुम सिंह, मोनिका गुप्ता, कुसुम पाहुजा, मनीषा कौरा, ललिता मिश्रा, अर्पिता भटनागर, सीमा बाल्यान, कुसुम प्रजापति, राजवती आदि सदस्य शामिल थे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com