Connect with us

Faridabad NCR

नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर ओबीसी मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय “अटल कमल” पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नाड्डा, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मनोहर लाल जी का अभिनंदन व आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के ज़िला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल नागर, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, ज़िला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, ज़िला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधाना,प्रवीण चौधरी आदि उपस्थित रहे।

भगवान सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओबीसी समाज के एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर ओबीसी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। नायब सिंह सैनी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और शीर्ष नेतृत्व को उन पर पूर्ण विश्वास है इसलिए उनके हाथ में प्रदेश की बागडोर सौंपी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को और ऊँचाइयों पर लेकर जाएँगे। भगवान सिंह ने कहा कि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने से सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

भगवान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पिछले 9 साल के कार्यकाल में प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ और महिला युवा किसान और ग़रीब सबको मज़बूत करने का काम किया है। पिछले 9 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओबीसी समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए हैं जिनसे ओबीसी समाज सशक्त हुआ है और 9 वर्षों में ओबीसी समाज को मान – सम्मान देने का कार्य किया है। मनोहर लाल के नेतृत्व में योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को सशक्त किया गया और सुशासन की एक नई परिभाषा लिखी है। साढ़े 9 वर्षों में मनोहर लाल जी ने पारदर्शी और ईमानदार सरकार चलाई और इस कार्यकाल में इतने विकास कार्य किये हैं जिससे प्रदेश आगे बढ़ा है। मनोहर लाल जी ने गुड गवर्नेंस को एक नई दिशा दी। आज लोगों के आयुष्मान और बीपीएल कार्ड बन रहे हैं। गरीब वर्ग की बेटियों की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठा रही है और खिलाड़ियों को सम्मान देने वाला हरियाणा पहला राज्य है। हरियाणा के विकास और हरियाणा की जनता को मज़बूत करने के अनगिनत कार्य किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com