Connect with us

Faridabad NCR

9 नवंबर को वह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में 820 पुश-अप्स करके एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगें : रोहताश चौधरी

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : पुश अप में कई बार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गिनीज बुक ऑफ व्लर्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले रोहतास चौधरी का आज खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्रीटयूट फरीदाबाद में छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने रोहताश चौधरी को पुष्प गुच्छा और शॉल ओढ़ाकर व उन्हें स्मृ़ति चिन्ह्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि रोहताश चौधरी ने पुश अप में कई कीर्तिमान बनाकर देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अपना नाम कमाया है। आज हम भी उन्हें सम्मानित करने पर गर्व महसूस कर रहे है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है और आने वाली 9 तारीख के लिए अभी से ढेर सारी शुभकामनाएं देते है। रोहताश चौधरी ने बताया कि आने वाली 9 नवंबर को वह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में 820 पुश-अप्स करने का प्रयास करेंगे, जो कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय सैनिकों को समर्पित है। यह एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। उन्होनें बताया कि उन्होनें अब तक कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं। 2015 में उन्होंने 8 घंटे में 10,200 पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया था, और 2016 में 36.600 किलोग्राम वजन के साथ एक मिनट में 51 पुश-अप्स करके इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ा। 2024 में, उन्होंने 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर एक घंटे में 704 पुश-अप्स करके पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com