Connect with us

Faridabad NCR

एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ भारत मां के नाम : भाई भारत भुषण

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : कुंदन ग्लोबल स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ जी उपस्थित हुए और उन्होंने पौधारोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तरुण चुघ जी ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु भाई भारत भुषण की सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके परिजनों एवं सभी फरीदाबाद वासियों से माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर शुरु हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। तरुण चुघ ने कहा केवल पेड़ लगाना ही हमारा कार्य नहीं बल्कि उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा की ऐसी मुहिम प्रत्येक फरीदाबाद के स्कूल में चलनी चाहिए।वहीं जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया।

इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाई भारत भुषण जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी अपनी मां से बेहद प्यार करते थे, साथ ही वो पर्यावरण के प्रति भी उतना ही लगाव रखते हैं, पर्यावरण संरक्षण की चिंता करते हैं, इसलिए उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। इस आभियान को आगे बढ़ाते हुए हम इसमें अपनी भागीदारी को दोगुनी करेंगे और हमें भारत मां से भी असीम प्रेम है, इसलिए हम ‘ एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ भारत मां के नाम’ लगाएंगे। भाई भारत भुषण जी ने प्रण लिया कि आने वाले 15 दिनों में हम 11,000 पौधे लगाएंगे। हम सभी बच्चों के नाम पर एक पेड़ और उनके माता- पिता के नाम पर 4 पेड़ सभी घरों में भेजेंगे ताकि वो अपने घर के साथ अपने आसपास भी पौधारोपण करके धरती माता की सेवा कर सकें। ऐसा करके ही हम धरती माता के प्रति और अपनी आने वाली पीढ़ी के प्रति अपनी जिम्मेदारीयों को पूरा करें सकेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं उप मेयर देवेंद्र चौधरी, सुखवीर मलेना, गोल्डी अरोड़ा, रमेश भारद्वाज, सतीश शर्मा, राजेन्द्र तालान, रेशम सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com