Connect with us

Haryana

हरियाणा व्यापार मण्डल का राज्य स्तरीय व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Published

on

Karnal Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 09 अगस्त। हरियाणा व्यापार मण्डल की तरफ से एक राज्य स्तरीय विराट व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन अग्रवाल भवन सैक्टर-24, हुड्डा पानीपत में किया गया।
इसमें संजय भाटिया सांसद, श्री राजीव जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राम निवास गर्ग चेयरमैन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की उपस्थिति में सभी जिलों से आए हुए हरियाणा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। आज ही सभी जिलो की कार्यकारणी की उपस्थिति में श्री विजय लक्ष्मी चन्द गुप्ता को सर्व सम्मति से हरियाणा व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया।
करनाल जिले से सदैव व्यापारियों के हितों के लिए तत्पर सेवा प्रदान करने के उपलक्ष में श्री महेश भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, प्रदेश महासचिव और श्री कृष्ण लाल तनेजा जिला अध्यक्ष को हरियाणा रत्न अवार्ड से सम्मानित  किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता प्रदेश महासचिव,  महेश भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा, नीरज मिगलानी प्रदेश सचिव जिला महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, उपाध्यक्ष दीपक नारंग सचिव रवि चानना आदि उपस्थित रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com