Connect with us

Faridabad NCR

पराग के जनसम्पर्क अभियान को लगे पंख, व्यापारियों ने दिया खुला समर्थन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : जैसे-जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा का जनसंपर्क अभियान तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। बल्लभगढ़ विधानसभा में मौजूदा भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के भारी समर्थन से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
पराग शर्मा ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बल्लभगढ़ के प्रमुख बाजारों और कॉलोनियों में रैली निकाली, जहां उन्हें व्यापारियों का अप्रत्याशित समर्थन मिला। भगत सिंह कॉलोनी और चावला कॉलोनी में हुए इस जनसंपर्क के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने फूलों की बरसात कर पराग शर्मा का भव्य स्वागत किया। व्यापारियों ने खुले तौर पर समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
व्यापारियों के समर्थन से उत्साहित पराग शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बीते 10 वर्षों में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हुआ है और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनते ही हम कानून व्यवस्था को सुधारेंगे और एक सुरक्षित बल्लभगढ़ का निर्माण करेंगे।”
श्रीमती पराग शर्मा ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा और रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा, “महिलाओं के लिए नए सुरक्षा कानून बनाए जाएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा किए जाएंगे। हरियाणा के हर युवा को रोजगार मिलेगा, ताकि बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जा सके।”
पराग शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रमुख बातों को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर वृद्धावस्था पेंशन को ₹6000 और घरेलू गैस सिलेंडर को ₹500 किया जाएगा। इसके साथ ही, जनता की अन्य परेशानियों को भी प्राथमिकता से हल किया जाएगा, जिसमें प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी से हो रही समस्याओं का समाधान शामिल है।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, सेवाराम वर्मा, विनोद वर्मा और पराग शर्मा के पिता योगेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com