Faridabad NCR
परफेक्ट ब्रेड ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ को “स्टार एमएसएमई अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया

New Delhi Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 19 अगस्त। प्रतिष्ठित ली-मेरेडियन होटल में आयोजित वैश्विक एमएसएमई शिखर सम्मेलन के अवसर पर परफेक्ट ब्रेड ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ को “स्टार एमएसएमई अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समूह की उत्कृष्ट उपलब्धियों और एमएसएमई क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस सम्मान को परफेक्ट ब्रेड ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एच.के. बत्रा ने ग्रहण किया। उन्हें यह पुरस्कार माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, और प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता अकबर खान के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि परफेक्ट ब्रेड ग्रुप की निरंतर गुणवत्ता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।