Connect with us

Faridabad NCR

सोमवार को मेयर का पदभार ग्रहण करेंगी प्रवीण बत्रा जोशी

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : रिकॉर्ड मतों से फरीदाबाद नगर निगम से मेयर प्रवीण बत्रा जोशी सोमवार को मेयर पद का कार्यभार संभालेेंगी। कुर्सी पर बैठने के साथ ही फरीदाबाद के विकास को वे गति देंगी। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के पदभार संभालने के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मंत्री गौरव गौत्तम, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद के विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश फागना और होडल के विधायक हरेंद्र सिंह सहित भाजपा के सभी दिग्गज नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे। फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में सोमवार की सुबह 10 बजे मेयर प्रवीण बत्रा जोशी पदभार संभालेंगी।
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के मुताबिक फरीदाबाद के समग्र विकास के संबंध में उनकी पांच प्राथमिकताएं होंगी। नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की उपलब्धता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सभी वार्डों में सघन स्वच्छता (गली, सडक़, पार्क) और सभी स्ट्रीट लाइट को तुरंत ठीक किया जाएगा। हर घर तक स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे। मॉनसून से पूर्व शहर के सभी सीवरेज व ड्रेन सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा।
बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी 316851 वोटों से जीती हैं। उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुनीता दयाल ने 287656 वोटों से जीत दर्ज की थी। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि अब फरीदाबाद के विकास के रिकॉर्ड बनाए जाएंगे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com