Faridabad NCR
प्रियंका अग्रवाल महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर बल्लभगढ़ विधानसभा की कांग्रेस नेत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रियंका अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रियंका अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा, अखिला भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा नेटा डीसूजा, हरियाणा प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी तथा फरीदाबाद में वह अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए अथक परिश्रम करेंगी तथा प्रदेश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें कांग्रेस के साथ जोडऩे का काम करेंगी। प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को त्राहि-त्राहि करने को मजबूर कर दिया है, खासकर गृहणियों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है, रसोई गैस, सब्जी, फल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में इजाफा करके सरकार ने लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और जनता का अब इस सरकार से मोहभंग होने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीडऩ के जिस तरह से मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं पार्टी आने वाले दिनों में इसके खिलाफ भी निर्णायक संघर्ष करेगी और सत्ता पर काबिज़ महिला विरोधी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।