Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को पंजाबी समाज का खुला समर्थन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को फरीदाबाद पंजाबी सभा ने खुला समर्थन दिया है। इस समर्थन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी और अधिक मजबूत हो गई हैं। लगातार उन्हें मिल रहे समर्थन से विरोधी प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी शिरकत की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सेक्टर-16 स्थित पंजाबी सभा की ओर से मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को अपने परिसर में आमंत्रित किया। मेयर प्रत्याशी के साथ वार्ड-30 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल नागर, वार्ड-31 से पार्षद प्रत्याशी शैफाली सिंगला, वार्ड-32 से पार्षद प्रत्याशी विनोद भाटी, वार्ड-35 से प्रत्याशी सचिन शर्मा व वार्ड-36 से नवनिर्वाचित पार्षद कुलदीप सिंह साहनी को पंजाबी समाज ने पूर्ण समर्थन दिया। कार्यक्रम में डी. बरेजा, यश बब्बर, राजू मिगलानी, पवन डावर, प्रवेश मेहता, एम. सहगल, तिलक अरोड़ा, करन सिंगला, मनमोहन गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

गुमराह करके सत्ता में आने वाले हो रहे बाहर: कृष्णपाल गुर्जर
जनसंपर्क कार्यक्रम में पंजाबी समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी व पार्षद प्रत्याशियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी मजबूत प्रत्याशी हैं। जनता से उनका आह्वान है कि रिकॉर्ड मतों से उन्हें विजयी बनाकर अपने फरीदाबाद का विकास कराने की मजबूत नींव रखें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहर रहा है। अब देश, प्रदेश, शहर के विकास के लिए भाजपा ही विकल्प है। इसलिए जनता भाजपा को ही चुनावों में विजयी दिलाती है। उन्होंने कहा कि गुमराह करके सरकार में आने वाले दल सत्ता से बाहर होते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जनता ने विपक्षियों को वोट की चोट से करारा जवाब दिया। अब निकाय चुनावों में हरियाणा की बारी है।

भाजपा के हाथों में देश है सुरक्षित: विपुल गोयल
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी के समर्थन में वोटों की अपील करते हुए कहा कि फरीदाबाद ही नहीं पूरे देश का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। इसलिए जनता देशभर में भाजपा को ही चुन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से पूरा देश प्रभावित है। भारत देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत नेता बनकर उभरे हैं। सुपर पावर देश भी अब भारत का प्रतिनिधित्व स्वीकार करते हैं।

जीत तय, जीत का अंतर बढ़ाने पर मेहनत करें: राजेश नागर
तिगांव से भाजपा के विधायक राजेश नागर ने मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को विजयी बनाने का मन तो जनता बना चुकी है, अब तो जीत का अंतर बढ़ाने के लिए हमें मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और नीतियों पर जनता का पूरा भरोसा है। इस भरोसे को हम सबने कायम रखा है। इसी भरोसे पर ही जनता नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को विजयी बनाने का काम करेगी।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित जनता चुनेगी कमल: प्रवीण बत्रा जोशी
इस कार्यक्रम में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता 2 मार्च का इंतजार कर रही है। चुनाव के दिन मतदाता ईवीएम में कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन विकसित, विकासशील भारत है। ऐसे ही हमारा मिशन विकसित और विकासशील फरीदाबाद है। जनता के आशीर्वाद से मेयर की कुर्सी संभालते ही विकास की लहर शुरू हो जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com