Connect with us

Faridabad NCR

राज मदान बने भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता राज मदान को पुनः भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा और जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा और जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने राज मदान को सह प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनायें दी। राज मदान ने शीर्ष नेतृत्व और भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा ज़िला संगठन फ़रीदाबाद में मुझे पुनः ज़िला सह मीडिया प्रमुख नियुक्त करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद  शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, विधायक गण और देवेन्द्र  चौधरी, ज़िला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा और मनोज वशिष्ठ, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन के कार्यों में पहले से भी ज्यादा सहयोग करूँगा।  राज मदान ने कहा कि पूर्ण निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ संगठन का कार्य करूँगा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com