Faridabad NCR
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी राज राणा

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : भाजपा महिला मोर्चा के लिए दिन रात काम करने वाली पार्टी की निष्ठावान,कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता श्रीमति राज राणा को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशध्यक्ष सुनीता दांगी ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राज राणा ने अपनी नियुक्ति पर मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिकी श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रभारी डागला, भाजपा प्रदेशध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव व शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। राज राणा ने कहा कि मेरी पार्टी ने जो दायित्व मुझे दिया है उसे मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊगीं और हर कसौटी पर खरा उतरूगी।