Connect with us

Faridabad NCR

राजन मथुरेजा व गोल्डी अरोड़ा बने भाजयुमो के प्रभारी व सहप्रभारी

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राजन मथुरेजा को भाजपा युवा मोर्चा का जिला प्रभारी तथा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा को भाजयुमो का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया है। श्री वोहरा ने बताया कि राजन मुथरेजा और गोल्डी अरोड़ा का पार्टी के प्रति समर्पण भावना के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों को कुछ समय शेष बचा है, ऐसे मेें संगठन में कर्मठ व मेहनती पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जा रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा सके। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजन मुथरेजा तथा सह प्रभारी गोल्डी अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को और मजबूत करने का काम करेेंगे। श्री मथुरेजा व श्री अरोड़ा ने संयुक्त रुप से कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और जितना विकास भारतीय जनता पार्टी ने दस सालों में फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा का किया है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से प्रदेश की जनता कमल खिलाने का काम करेगी और तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनकर नया इतिहास रचेगी। इस दौरान भाजपा के जिला महासचिव मनोज वशिष्ठ उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com