Connect with us

Faridabad NCR

राजबीर सिंह तेवतिया बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो. के अध्यक्ष

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो. सेक्टर-9 (रजि.) के चुनाव आज कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-9 में सम्पन्न हुए। पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस चुनावों में सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11 के सीनियर सिटीजनों ने भाग लिया। चुनावों में सर्व सम्मति से राजबीर सिंह तेवतिया को अध्यक्ष चुना गया वहीं एस.एन. भूतरा को वाइस प्रेसीडेंट, पिशोरीलाल को जनरल सेक्रेटरी, ओ.डी. शर्मा को सेक्रेटरी, आर.पी. चौहान को सेक्रेटरी फाईनेंस चुना गया। एम.सी. बंसल ,एस.पी. त्यागी, ए.पी. गर्ग, डी.एन. गुप्ता, भारत चौहान, एच.के. अरोड़ा, डी.बी. महेन्द्रु, प्रेम ढींगड़ा, के.जी. शर्मा, ए.एल. अरोड़ा, के.सी. जैन, एच.एल. तलवार को एक्यूजिटिव मेम्बर चुना गया। इस एसोसिएशन की देखरेख में मेडिकल चैकअप कैंप, फैमिली फंक्शन, कैरम बोर्ड, चैस, बैडमिंटन, प्लेइंग कार्ड खेलना आदि कार्य कराए जाते है। सीनियर सिटीजनन की सुविधा के लिए पीने के पानी, चाय आदि का प्रबंधन किया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति यहां पर प्रत्येक के दुख सुख में भाग लेता है। नए अध्यक्ष राजबीर सिंह तेवतिया ने इन सभी कार्याे को अधिक सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com