Connect with us

Haryana

लेखिका डॉ. संतोष कुमारी ‘तृप्ता’ द्वारा लिखी गई हरियाणवी कहानियों के संकलन “सुणो कहाणी” का विमोचन

Published

on

Panipat Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : एस.डी.पी.जी.कॉलेज पानीपत में, अंग्रेजी की प्राध्यापिका एवं लेखिका डॉक्टर संतोष कुमारी ‘तृप्ता’ द्वारा लिखी गई हरियाणवी कहानियों के संकलन “सुणो कहाणी” का विमोचन किया गया।
प्रोफेसर संतोष तृप्ता ने बताया 2017 में प्रकाशित उनके प्रथम हिंदी कहानी संग्रह “सहर” को पाठकों का भरपूर आशीर्वाद एवं प्रेम मिला, इसके बाद 2018 में प्रकाशित “द डायनामिक पोर्ट्रेट ऑफ इंडिया” के प्रति अंग्रेजी भाषा के शोधकर्ताओं का बहुत सकारात्मक नज़रिया रहा।
उन्होंने बताया कि वे हरियाणवी में इस तरह का प्रथम प्रयोग कर रही हैं जिसमें हरियाणा के गांव में सदियों से प्रचलित किस्से और कहानियों को हरियाणवी लिपि में ही प्रकाशित किया गया है, उन्होंने ये भी बताया कि बहुत जल्द इसकी ऑडियो बुक भी रिलीज होगी ताकि  दर्शक और श्रोता ठेठ हरियाणवी में इन कहानियों का आनंद उठा सकें।
इस अवसर पर एस.डी. कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान श्री पवन गोयल जी ने उन्हें हरियाणवी साहित्य के प्रति निष्ठा  के लिए बधाई दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा जी ने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह अपनी मातृभाषा हरियाणवी और राष्ट्र भाषा हिंदी में साहित्य साधना करते रहने का संदेश दिया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com