Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj :17 मई कोविड-19 के चलते आवश्यक चीजों में लगे हुए लोगों को छोड़कर अन्य सभी को घरों में रहने के लिए निर्देश है।
जिसके चलते गलियों में घूमने वाले जीव जंतुओं को दाना पानी इत्यादि में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिसके चलते आज डीसीपी एनआईटी श्री अर्पित जैन ने अपने अधीनस्थ थाना प्रबंधक एवं चौकी इंचार्ज को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में आने वाले आरडब्लूए के साथ मीटिंग कर गलियों में घूमने वाले जीव जंतुओं के खाने पीने की जगह निर्धारित की जाए।
आरडब्ल्यूए को कहा गया है कि गलियों में घूमने वाले जीव जंतुओं के खाने के लिए विशेष प्रबंध किया जाए।
निर्धारित की गई जगह पर रोज सुबह शाम जीव जंतुओं को दाना पानी डाला जाए।