Connect with us

Faridabad NCR

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा पौधरोपण किया गया

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : सेक्टर तीन स्थित शत्रुघ्न पार्क में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी द्वारा एक पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का संयोजन संगठन की सदस्य पुष्पलता सारस्वत जी द्वारा किया गया। पौधारोपण के लिए सभी पौधों की व्यवस्था रेनू बाला जी द्वारा की गई। कुसुम सिंह जी, नीलम चौधरी जी व सभी बहनों ने पार्क में लगभग 25 पौधे लगाए। रेनू बाला जी ने पार्क में उपस्थित बंधुओं व लिटल फ्लावर स्कूल की अध्यापिकाओं में तुलसी, जामुन, नीम, शमी, नागफनी आदि के पौधे व गिलोय की टहनी बांटी। संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि वातावरण में ऑक्सीजन की कमी को बढ़ाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पड़ेंगे। कुसुम सिंह जी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वातावरण का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए भी हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। रेनू बाला जी ने पार्क में उपस्थित सभी बंधुओं को गिलोय की टहनी दान में दी। पुष्पलता सरस्वत जी ने अपने लिटल फ्लावर स्कूल में सभी को जलपान कराया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com