Connect with us

Faridabad NCR

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने पार्टी बदलने की अटकलों पर लगाया विराम

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अपने निजी निवास पर पत्रकारवार्ता कर कई दिनों से दूसरी पार्टियों में जाकर चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा की विपुल भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता है और ये सब विपक्ष के द्वारा फैलायी गयी बाते है जोकि निराधार है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संगठन और शीर्ष नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करता है और जो जिम्मेदारी संगठन या शीर्ष नेतृत्व विपुल गोयल की तय करेगा उसे विपुल गोयल पूरी निष्ठा से निभाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार भाजपा 400 से भी अधिक सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी और भाजपा में बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व होने के नाते तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता हर सीट पर कमल के निशान के लिए वोट मांगने का काम करेगा और भाजपा का प्रत्येक छोटे से छोटा सिपाही प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का काम करेगा।

इस तरिके से आज विपुल गोयल ने सभी आरोपो का खंडन करते हुए कहा की वो मोदी परिवार का हिस्सा है जिसे छोड़कर वो कभी कहीं नही जा सकते वो पहले भी पार्टी के साथ थे और हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। इस मौके पर विपुल गोयल ने बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष के नाते सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की सभी कमल के निशान पर वोट मांग अपने प्रत्याशी कों भारी मतो से विजयी बनाने के लिए जुट जाये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com