Faridabad NCR
मजबूत कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत : सुरेंद्र पूनिया

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री की संगठनात्मक बैठक का आयोजन होटल शगुन सेरेमनी हृढ्ढञ्ज स्फरीदाबाद महानगर स्थित पर किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मंडल महामंत्रियों का उनकी नियुक्तियों के लिए जहां बधाईयां दी गई वहीं उन्हें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रुपरेखा बनाई गई। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष महानगर सोहन पाल सिंह, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, जिला प्रभारी कमल यादव, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी, गोपाल शर्मा, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा, बलदेव अलावलपुर, टिपरचंद शर्मा, सुखबीर मलेरना, रामेश्वर प्रजापति, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, भगवान सिंह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित फरीदाबाद महानगर के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है और मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का जो गौरव बढ़ाया है, उसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है, हर देश आज भारत के साथ जुडकऱ अपनी आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का जो दौर पिछले 11 सालों से शुरु हुआ है, यह दौर आगे भी जारी रहेगा, प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करे और संगठन को मजबूत करने का काम करे। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा व सतीश फागना ने भी अपने-अपने संबोधनों में कार्यकर्ताओं को उनके जिम्मेवारियां के बारे में बारीकि से बताया और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।