Views: 0
Panchkula Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : राजकीय महाविद्यालय पंचकुला सेक्टर 1 में यूथ रेड क्रॉस द्वारा नशे के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक एवम सचेत किया गया। प्रचार्या बबिता वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को नशे से होने वाले गंभीर परिणामों से सचेत करने के लिए एक मूवी भी दिखाई गई। प्रचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ महाविद्यालय प्रशासन एवम हरियाणा सरकार का सहयोग करने की अपील की गई। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान यूथ रेड क्रॉस इकाई के सहयोग से किया गया। यूथ रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ राकेश पाठक ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यो को नशे से बचने के लिए शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर साइकोलॉजी विभाग से डॉ उर्वशी, अंग्रेजी विभाग से विनीता गुप्ता, तथा रेड क्रॉस यूनिट से हर्षित सिंह, शुभम मालिक, दिव्यम बिंदल, नितेश यादव, राहुल सहित अनेक स्वयं सेवक मौजूद रहे।