Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा जिला सचिव बनने पर सुनीता बघेल का किया स्वागत

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 10 दिसंबर। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने गांव मोहना निवासी सुनीता बघेल को भारतीय जनता पार्टी में जिला सचिव बनने पर बधाई दी और शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। बबली ने कहा कि अपनी अथक मेहनत और प्रयासों के बलबूते सुनीता बघेल ने यह मुकाम हासिल किया है। पिछले कुछ समय से वह सक्रिय रूप से भारतीय जनता पार्टी की सेवक रही हैं और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का विस्तार किया है। सुनीता बघेल पहले भी मोहना ब्लॉक समिति की मेंबर हैं और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेती हैं। इस अवसर पर सुनीता बघेल के पति उदयवीर बघेल भी मौजूद रहे। सुनीता बघेल ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, उसे वह पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से निभाएंगी। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एवं जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का आभार जताया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com