Connect with us

Faridabad NCR

हर घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र : पंकज पूजन रामपाल

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 25 सितम्बर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित जिला कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान कर देश के 140 करोड़ लोगों से भारतीय उत्पादों को अपनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। श्री रामपाल ने कहा कि “हर घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है।“ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग अनिवार्य है और भाजपा का यह अभियान देशवासियों को भारतीय जीवन मूल्यों और स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूक करेगा और देशभर में स्वदेशी उत्पादों और भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने का सशक्त संदेश देगा। 2047 के विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत जिला कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, नुहूँ से पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक सीमा भारद्वाज मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि फरीदाबाद जिले के सभी 877 बूथों पर मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठियों में “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

स्वदेशी और आत्मनिर्भरता लोगों का मूल मंत्र बनना चाहिये : नरेन्द्र पटेल

वक्ता के तौर पर पहुंचे नरेन्द्र पटेल ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने का जो आदर्श प्रस्तुत किया था, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उसे साकार कर रही है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। आत्मनिर्भरता विकसित भारत का मूल आधार है । भारत को विश्वगुरु और विकसित भारत बनाना है, ऐसे में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता लोगों का मूल मंत्र बनना चाहिए। जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन कार्यकर्ताओं के सामने रखा। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश के स्वावलंबन के लिए अहम है।

भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” 25 सितम्बर 2025 (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से 25 दिसम्बर 2025 (भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती) तक चलाया जाएगा और इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला,  धर्मबीर भड़ाना, मुकेश शर्मा,  ज़िला सचिव गिर्राज त्यागी, पुनीता झा,   सुनील कुमार, मनीष छोंकर, अनुराधा डिगवाल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, अरुणिमा सिंह, कार्यालय सचिव राज मदान, शिवम् रतन, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मंडलों के अध्यक्ष, जिला एवं मंडल संयोजक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com