Connect with us

Faridabad NCR

वर्ष 2022 से भगोडा आरोपी को थाना शहर बल्लबगढ़ की टीम ने नोएडा उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 22 अप्रैल, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा पूरे हरियाणा में अपराधिक मुकदमों में शामिल फरार पीओ/बेल जम्पर अपराधियों को पकड़ने के लिए विषेश अभियान चलाए गए है। जिसमें पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लबगढ़ प्रबंधक इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह की टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिपक कुमार(39) गांव विरोंड चक्र सहनपुर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को थाना पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर आरोपी को मुख्य सिपाही सुभाष की टीम ने आरोपी के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में समने आया कि आरोपी घरों में कॉलर व पेंट करने का काम करता है। आरोपी की नोएडा अपने घर पर पेंट की दुकान है। आरोपी फरीदाबाद से पेंट लेजने के लिए आता जाता रहता था। आरोपी ने वर्ष 2017 में दुर्गेश पेंट की दुकान से करीब 5 लाख 72 हजार रुपए का पेंट खरीदा था। जिसके लिए आरोपी ने भुगतान के लिए चेक दिया था। जो चेक बाउंस हो गया। जिसके लिए आरोपी को माननीय अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था। जो आरोपी माननीय अदालत में पेश नही हुआ था। जिसके लिए आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में थाना शहर बल्लबगढ़ में पीओ का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके लिए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। जो आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर चल रहा था। आरोपी फिर से अदालत में गैर हाजिर हो गया था। जिसके लिए आरोपी के खिलाफ फिर से वर्ष 2022 में पीओ का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com