Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणवी संस्कृति को लाखों लोगों तक पहुंचाया ‘आपणा घर’ की सांस्कृतिक प्रदर्शनी ने

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 22 फरवरी। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 38 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के अंतर्गत 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले मेले में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा लगाई गई ‘आपणा घर’ की सांस्कृतिक प्रदर्शनी लाखों सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र रही। सत्रह दिन तक चली इस प्रदर्शनी ने देसी एवं विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। मेले में 15 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे। यह जानकारी विरासत ‘आपणा घर’ के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 फरवरी को केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा सहकारिता एवं विरासत पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने किया था।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में नेपाल, भूटान, म्यांमार, थाईलैंड, घाना, अफगानिस्तान तंजानिया, बोर्सवाना, काबोवार्डे, कैमरोज, स्वातंनी, इथोपिया, गामिया, गुनिया, केन्या, मेडागास्कर, मालवी, माली, मोजांबिक, टांगो, युगांडा, जाम्बिया, जिम्बाव्वे, अल्जीरिया, आर्मेनिया, बांग्लादेश, बेलारूस, कान्गो, आयरलैंड, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लेबनान, मॉरीशस, म्यांमार, रसिया, श्रीलंका, सीरिया, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, टर्की, यूके और उज्बेकिस्तान सहित 50 से अधिक देशों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणा के लुगदी से बोहिया बनाने की कला, फुलझड़ी बनाने की कला, चारपाई बुनने की कला, हरियाणवी लोक परिधान, पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ, हरियाणा में दरी बनाने की कला के साथ-साथ कूंए के डोल, कांटे-बिलाई, ओरणे, डायल, न्यौल, जेली-टांगली, भारत के रजवाड़ों के बाट, अनाज मापक माप, पुराने बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के दौरान विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी का केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा सहकारिता एवं विरासत पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव व भारत के निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी, हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग से मैडम रेणू हुडा, सिरसा से पूर्व सांसद मैडम सुनीता दुग्गल, फरीदाबाद के कमिश्नर, ऑस्ट्रेलिया से एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के प्रधान सेवा सिंह रेहडू व सदस्य, मैडम बिनानी भट्टाचार्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री की पुत्री वंशिका सैनी, सूरजकुंड मेले के संस्थापक सदस्य एस.के. शर्मा, सुरभि कार्यक्रम के एंकर सिद्धार्थ काक, सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के जज, हरियाणा के अनेक आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ-साथ रूस, अफ्रीका, मलावी, सीरिया, इथोपिया, जमैका, केनिया के कलाकारों ने अवलोकन किया। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र 2016 से हरियाणा की सांस्कृतिक प्रदर्शनियों का आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत डॉ. महासिंह पूनिया द्वारा की गई थी जो भविष्य में निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com