Connect with us

Faridabad NCR

श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज श्री गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया| इस अवसर पर अधिष्ठाता जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु से प्राप्त हुआ मन्त्र ही साक्षात् गुरु का स्वरुप है| यह मंत्र ही आपके सभी संकटों को हरने वाला है| उन्होंने कहा कि यह पूर्णिमा पूजन अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता का पर्व है|
उन्होंने कहा कि गुरु कभी अपने नाम का जाप नहीं करवाते हैं बल्कि भगवान् के साथ जोड़ते हैं| गुरु वास्तव भगवान की कृपाओं को प्राप्त करने के निमित्त हैं जिन्हें भगवान् ने ही इस कार्य के लिए चुना है| गुरु तत्व को धारण करने वाले सदगुरु भगवान् के समक्ष हमारे लिए दलीलें रखते हैं क्योंकि भगवान् अपने बनाये विधान से बंधे हैं परन्तु गुरु किसी बंधन में नहीं हैं| इसीलिए गुरु के बारे में सभी आध्यात्मिक मतों में एकस्वर से प्रशंसा की गयी है| स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि इस दिन भगवान वेद ब्यास का भी जन्मदिन है जिन्होंने वेदों का संकलन एवं 18 पुराणों की रचना की| हमें उनका भी कृतज्ञ रहना चाहिए|
गुरु महाराज ने बताया कि गुरु को स्वीकार नहीं करना है बल्कि धारण करना है| गुरु को शरीर नहीं मानने के पीछे भी यही उद्देश्य है कि आपको गुरु की सीख को अपने जीवन में उतारना ही होगा, तभी मुक्ति होगी| ऊपर ऊपर से केवल दिखावा करने वाले के जीवन में वो घटित नहीं होता जिसकी उसके लिए सबसे अधिक आवश्यकता है| यानि भगवद्प्राप्ति नहीं होती है| उन्होंने कहा कि सरल जीवन जीएं, गुरु वचनों का पालन करें, प्राणियों पर दया करें, समाज का सहयोग करें| ऐसा कर आप भगवान् की कृपा प्राप्त करने के योग्य बनेंगे|
उन्होंने अनेक कथानकों एवं भजनों के माध्यम से भी गुरु शिष्य के संबंधों के बारे में समझाया| इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक संजय पारीख ने अपना नया भजन सिद्धदाता दरबार की जय बोलो का लोकार्पण भी श्री गुरु महाराज द्वारा करवाया| यह भजन लांच होते ही यूट्यूब पर पॉपुलैरिटी पकड़ने लगा है| जयपुर से ही आये गायक लोकेश शर्मा ने भी अनेक भजन प्रस्तुत कर गुरु भक्तों का मन मोह लिया| यहाँ रविवार 21 जुलाई को भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा जिसमें देश के कोने कोने कोने से भक्तगण हजारों की संख्या में भागीदारी करेंगे|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com