Faridabad NCR
आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है : तेजवंत सिंह बिट्टू
																								
												
												
											इस मौके पर आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष तेजवंत सिंह ने कहा है कि हलके में पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के अंदर अधिकतर क्षेत्रों में मजबूत संगठन खड़ा हो चुका है। आज हर व्यक्ति भाजपा जजपा की सरकार से परेशान है। इनेलो पार्टी दिन प्रतिदिन रसातल में जा रही है और कांग्रेस से लोगों का विश्वास उठ चुका है। देश में एक ऐसी पार्टी आम आदमी पार्टी ही है जो सभी वर्गों का भला चाहती है। लोग सिर्फ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नीतियों पर ही भरोसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में जिस तरह दिल्ली में विकास को गति दी गई है। आप के सत्ता में आने पर हरियाणा में भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
