Faridabad NCR
सफाई कर्मचारियों की ₹2100 रुपए वेतन में बढ़ोतरी बहुत ही अच्छा और कर्मचारी हित फैसला है : प्रवीण जोशी
 
																								
												
												
											Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : जून। नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की ₹2100 रुपए वेतन में बढ़ोतरी बहुत ही अच्छा और कर्मचारी हित फैसला है।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी बधाई दी और कहा कि वह मेहनत और कर्तव्य निष्ठा के साथ सफाई के कार्य का करें ताकि हरियाणा प्रदेश इंदौर जैसी स्वच्छता की पहचान बना सके।
महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का सफाई कर्मचारी का कमेरा वर्ग है उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में आपदा के समय भी सफाई कर्मचारी हमेशा आगे रहा है और आशा है कि भविष्य में भी अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर सरकार को स्वच्छता के मामले में एक उदाहरण पेश कर हरियाणा को भी देश और दुनिया के स्वच्छ शहरों में शामिल कर पाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों का ख्याल रखने वाले लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री है।

 
								