Faridabad NCR
शेयर में निवेश के नाम पर 8.64 लाख रुपए के फ्रॉड के मामले में 2 और आरोपियो को अपराध शाखा NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : आजकल के तकनीकी युग में लोगों के साथ साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे है। ठग नए नए तरीके से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जागरुक होना ही लोगो का साइबर ठगी से बचा जा सकता है। साइबर ठगी को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की धर-पकड के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करेत हुए थाना साइबर अपराध NIT की टीम ने शेयर मार्किट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफे का लालच देकर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में रोहित मिश्रा और मोहम्मद अजीज उर्फ मोना का नाम शामिल है। रोहित मिश्रा सरिता विहार नई दिल्ली का तथा मोहम्मद अजीज उर्फ मोना मूल रुप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव आमतारा हाल में दिल्ली के गांव मदनपुर डबास का रहने वाला है।
मामले के संबंध में NIT-5 में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह इंस्टाग्राम पर स्टॉक मार्किट की रील देख रहा था उसने वीडियो के लिंक पर क्लिक किया तो उसको ब्लैक रॉक इनवेस्टमेंट इंस्टीट्यूट नाम के ग्रुप में ऐड हो गया। व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक आया ओर मैं ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट XXI नाम के ग्रुप में ऐड हो गया था। जिस ग्रुप में दिन रोज शेयर खरीदने के लिए बोला जाता था। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर 9.44 लाख रुपए का निवेश किया था। जिसमें से 80 हजार रुपए निकल लिए। जिसके बाद पैसे निकालने के लिए शुल्क मांगने लगा। इस प्रकार शिकायतकर्ता के साथ 8.64 लाख रुपए का फ्रॉड हुआ। जिसका मालमा थाना साइबर एनआईटी में दर्ज किया गया।
साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए रोहित मिश्रा और मोहम्मद अजीज उर्फ मोना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रोहित खाता धारक है। जिसके खाते में फ्रॉड के 40 हजार रुपए आए थे। आरोपी ने खाते को 25000/-रु में मोहम्मद अजीज को बेचा था। आरोपी अजीज ने खाते को आगे 44 हजार रुपए में बेचा था। आरोपी अजीज B.A तथा रोहित 12TH पास है। आरोपी अजीज खाते खुलवाता है। दोनों आरोपियो को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने जमानत मंजूर कर ली है।
मामले में आरोपी राजबीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके खाते में 5.73 लाख रुपए आए थे।