Faridabad NCR
दुर्गा शक्ति NIT-3 की टीम ने सेफ सिटी के अंतर्गत रात्रि में 2 महिलाओ को घर पर सुरक्षित छोड़ किया सराहनीय कार्य

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 कि टीम ने रात्रि के समय 2 महिलाओ को ERV से घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय करीब 10:30 बजे ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान नीलम चौक NIT के पास 2 महिलाए मिली। महिलाओं ने बताया कि वह आदर्शकॉलोनी SGM नगर की रहने वाली है व घर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा। ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने दोनो महिलाओ को आदर्शकॉलोनी SGM नगर तक गाडी सरकारी से उसके घर छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।