Faridabad NCR
महिला पर अश्लील फबितया कसने वाले आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-15 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-15 की टीम ने महिला पर अश्लील फबितया कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी राम अवतार वासी गांव रतुआ पार जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल संजय कॉलोनी सेक्टर-23 फरीदाबाद में रह रहा है। आरोपी को पुलिस चौकी टीम ने आरोपी को अश्लील फबितया करने के मामले में गिरफ्तार किया है। SI पूरन सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ 30 जनवरी को सेक्टर-15 मार्किट एरिया में रात्रि गस्त पर थे गस्त के दौरान देखा की एक व्यक्ति एक महिला पर फबिताया कसता दिखाई दिया। जो महिला को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सेन्ट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।