Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर पूर्व विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : एनआईटी के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर आज नवादा स्थित उनके निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों का बुक्के देकर स्वागत किया और इस नियुक्ति को भाजपा के शीर्ष नेताओं का सराहनीय फैसला बताया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नगेंद्र भड़ाना ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी तत्परता से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करती है, पार्टी से जुड़े ऐसे अनेकों कार्यकर्ता है जो अपनी मेहनत और कार्यकुशलता के चलते आज उच्च पदों पर आसीन होकर देश प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दे रहे है। पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से भी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में चहुंओर विकास कार्याे की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिस कार्यकुशलता से मुख्यमंत्री से प्रदेश इस संक्रमण की रफ्तार को थामा है, वह देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकास का जो पहिया थम गया था, अब वह फिर शुरू हो गया है और अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पाषर्र्द गजेंद्रपाल, मनवीर भड़ाना पार्षंद वार्ड 10, मुकेश त्यागी, सुनील नागर, बाबूलाल सेन, पारसनाथ, सूरज, भोपाल खटाना, संदीप पाण्डेय, दिनेश, उमेश प्रधान विरेन्दर राठौर, सुन्दर मावी, रोहताश, अरसद सरपंच, भीष्म नंबरदार आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com