Connect with us

Faridabad NCR

पृथला में कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया के चुनावी कार्यालय उदघाटन सभा में जुटी हजारों की भीड़

Published

on

Spread the love

Prithla Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 12 सितंबर। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांगेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने बृहस्पतिवार को सीकरी स्थित कार्यालय पर अपार भीड जुटाकर पृथला क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की विजयी हुंकार भरी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। सभा में मौजूद क्षेत्र के सभी 104 गावों के हजारों की संख्या में लोगों ने एकमत से रघुबीर तेवतिया को अपना खुला समर्थन देकर चुनावी प्रचार के पहले ही दिन उन्हें बडी राजनैतिक ताकत प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्र की 36 बिरादरी के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को पगडी बांधकर अपने समर्थन का ऐलान कर कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया की बडी जके प्रति आश्वास्त भी किया। वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के पक्ष में जमकर जयघोष भी किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने हवन-यज्ञ का आयोजन कर पूरी विधि-विधान से पृथला क्षेत्र के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया।
उपस्थित विशाल जनसैलाब से गदगद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि इस बार लोगों में जो जोश और उत्साह बना हुआ है उससे साफ है कि इस बार पृथला में होने वाली कांग्रेस की जीत जहां हरियाणा प्रदेश में जीत का नया इतिहास लिखेगी वहीं यह जीत पृथला क्षेत्र के विकास व रोजगार के द्वार भी खोलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समूचे हरियाणा में कांग्रेस केे पक्ष में लहर चल रही है और निश्चित तौर पर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के प्रचार व प्रसार में जुट जाएं और कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया को बडी जीत दिलाने का कार्य करें।
पृथला क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएगें और पार्टी के मेनिफेस्टो को लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में समूचा क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। सडक गडडों में तब्दील हो गई हैं वहीं चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होता। वहीं महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान,कमेरा वर्ग,कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर पृथला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com