Connect with us

Faridabad NCR

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj :19 सितम्बर। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को सड़क सुरक्षा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा ने सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम दिन-रात सड़क सुरक्षा पर कार्य कर रही है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की सभी दुपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क हेलमेट लगाना चाहिए।                                                                          आपको बता दें फरीदाबाद पुलिस कमीशनर विकास कुमार अरोड़ा ने सड़क सुरक्षा पर मुहिम चलाई है। जो की गत 11 सितम्बर से शुरू की गई थी और 25 सितम्बर तक फ़रीदाबाद में सभी जगह चलाई जा रही है। हेलमेट इंडिया कोएलीशन द्वारा पूरे भारत में नक़ली हेलमेट बेचने व बनाने के ख़िलाफ़ मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.)द्वारा किए गए प्रयास की पुलिस को नक़ली हेलमेट बेचने व बनाने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करनी चाहिए क्यूँकि भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में गत 1 जून 2021 से नक़ली हेलमेट बेचने व बनाने पर बैन लगा दिया है। साथ ही नक़ली हेलमेट बनाने पर 2 लाख से 5 लाख तक जुर्माना व जेल भी हो सकता है।इस मोके पर स्टेट रोड सेफ़्टी काउंसिल के मेम्बर देवेंद्र सिंह एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी, सौरव बिंदल, विकाश व अन्य लोग मोजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com