Faridabad NCR
संगठन की मजबूती के लिए मंडलों में प्रवास जरूरी : सोहन पाल सिंह

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : बल्लभगढ़ भाजपा के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने संगठन को मजबूत करने की मुहिम के तहत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के निवास पर पहुंचकर उनसे और उनके परिवारजनों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की। इस दौरान श्री छोकर ने एनआईटी क्षेत्र के डबुआ मंडल अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, जवाहर कॉलोनी के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार, गौंछी मंडल अध्यक्ष प्रदीप दायमा, पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना निवास पर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है और मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना और आपस में समन्वय होना जरूरी है। मंडल प्रवास भी संगठन को मजबूत करने की एक सराहनीय पहल है, इसके द्वारा हम न केवल मंडल अध्यक्षों बल्कि उनके परिवारजनों व मित्रजनों से भी मिलते है, जिससे संगठन को बल मिलता है क्योंकि हर मोर्चे पर भाजपा मंडल परिवार पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते है, इस स्नेहपूर्वक मुलाकात का उद्देश्य संगठन को और गहराई से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज मंडल प्रवास के तहत एनआईटी विधानसभा के मंडलों में प्रवास किया गया और निश्चित रुप से यह आत्मीय संवाद संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करेगा। सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष संगठनात्मक संरचना की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और पार्टी सदैव इन्हें पूरा मान सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पृथला और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडलों का प्रवास कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से अनुराग गर्ग, उदय तोमर मौजूद रहे।