Connect with us

Faridabad NCR

फरीदाबाद के हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा, सभी मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा : पंकज रामपाल

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 06 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी, जिला फरीदाबाद अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा आज़ादी के अमृत काल में राष्ट्रध्वज के सम्मान को और अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिले के हर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा द्वारा पूरे जोश और उल्लास के साथ किया जायेगा। श्री रामपाल ने कहा कि यह “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा”  केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान का उत्सव है। तिरंगा यात्राएँ राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान को एक नई ऊँचाई देंगी।

इस पावन “हर घर तिरंगा” अभियान को सशक्त, संगठित और जनसंपर्क केंद्रित बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल द्वारा  द्वारा बुधवार को जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल संयोजक व सह संयोजकों की संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई हैं। श्री रामपाल ने कहा कि सभी  नवचयनित कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक दक्षता और जनसम्पर्क कौशल इस अभियान को गांव-गांव, गली-गली, घर-घर तक पहुँचाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। “हर घर तिरंगा”  अभियान 10 अगस्त से आरंभ होगा और 14 अगस्त तक चलेगा । सभी मंडल संयोजक एवं सह संयोजक यह सुनिश्चित करें की आपके मंडल के सभी घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य लगे।

“हर घर तिरंगा” अभियान के लिए मुकेश शर्मा को जिला संयोजक, तरनजीत सिंह, मनीष छोंकर, कृष्ण कुमार शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया हैं। सभी 15 मंडलों के संयोजक और सह संयोजक भी नियुक्त किये गए। एन.एच मंडल में जितेन्द्र को संयोजक, ललित, मदन थापर, मनोज शर्मा को सह संयोजक, सैनिक कॉलोनी में ओमप्रकाश धींगडा को संयोजक, अमित भडाना, विशाल भटनागर, जितेन्द्र भडाना को सह संयोजक, पटेल नगर में हर्षित राघव संयोजक, सचिन तमोली, शीशपाल कंबोज, संजीव चौधरी को सह संयोजक, मेवला में श्रीमती किरण शर्मा को संयोजक, ललित बिधूड़ी, नकुल, दीपक को सह संयोजक, सूरजकुण्ड में कमल शर्मा को संयोजक, हेमचन्द कौशिक, श्रीमती सुषमा राणा, रवि कनौजिया को सह संयोजक, ओल्ड फरीदाबाद में दीपक शर्मा को संयोजक, गौरव कोली, राहुल रातरा, बलराज माहौर को सह संयोजक, अजरोंदा में धीरज अरोड़ा को संयोजक, अनिल अरोड़ा, सुरेश लाखन, रोहित ठाकुर को सह संयोजक, सीही में पवन तेवतिया को संयोजक, संजय साह, रवि शंकर सैनी, पियूष बंसल को सह संयोजक, ग्रेटर फरीदाबाद में रमेश अधाना को संयोजक, नरेश, अभिषेक, अतुल को सह संयोजक, बसंतपुर में विवेक मिश्रा को संयोजक, विपिन शर्मा, पुरुषोत्तम दूबे, राकेश चतुर्वेदी को सह संयोजक, सेहतपुर में प्रदीप त्रिपाठी को संयोजक, श्रीमती संगीता रावत, श्रीमती मिथलेश गुप्ता, पूर्ण सिंह को सह संयोजक, तिलपत में नितिन को संयोजक, रोहित गिरि, अमित सिंह, रोहित यादव को सह संयोजक, इन्द्रप्रस्थ में करनपाल शर्मा को संयोजक, आदित्य भसीन, करमबीर बैसला, निखिल चौधरी को सह संयोजक, खेडी में सुभम को संयोजक, श्रीमती कुसुम भाटी, नवीन, सुनील को सह संयोजक और तिगांव में अशोक सरपंच को संयोजक, मुकेश सरपंच, राधेश्याम, और सचिन त्यागी को सह संयोजक नियुक्त किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com