Faridabad NCR
पर्यटन की बेस क़ीमती ज़मीन को निजी हाथों में किसी भी क़ीमत पर नहीं जाने देंगे : टीकाराम शर्मा

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड फरीदाबाद हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर निजीकरण और अधिकारियों को सेवा विस्तार देने के विरोध में एक दिन का सांकेतिक धरना मोटेल सनबर्ड में प्रधान मुरारलाल, रामजीत, रतिपाल और देवराज खटाना की संयुक्त अध्यक्षता में दिया गया। मंच का संचालन दिगम्बर सिंह ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान कश्मीर सिंह, महा सचिव सुभाष देसवाल और वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश नोहरा, चेयरमैंन युद्धवीर सिंह, उप महा सचिव टीकाराम शर्मा, संगठन सचिव लच्छीराम और प्रेस सचिव वीरेंद्र शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि पर्यटन की बेस क़ीमती ज़मीन को निजी हाथों में किसी भी क़ीमत पर नहीं जाने देंगे। चालीस साल से कर्मचारियों ने अपने ख़ून पसीने से निगम को सींचा है उसे ऐरे गैरे हाथों में कतई नहीं जाने देंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन निगम में जो अधिकारी अनैतिक कार्यों में लिप्त रहकर इसे घाटे में पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं और वे अधिकारी ही अपने सेवा विस्तार के लिए उच्च अधिकारियों और मंत्रियों से दबाव बनवाकर अपने लिए दो साल की एक्स्टेंशन करवाने में लगे हुए हैं। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ कर्मचारी/ अधिकारी जिनकी पर्यटन निगम में भारी कमी, 2172 सेंक्सन पदों की जगह लगभग 650 ही बचे हैं, ऐसे में नये युवा कर्मचारी भर्ती होने चाहियें, अगर ऐक्स्टेंशन देनी है तो कोई पॉलिसी बनाकर सबके लिए हो अन्यथा किसी को भी सेवा विस्तार ना देने के पक्ष में हमेशा खड़ा रहा है। फरीदाबाद के जोनल अधिकारी व डी जी एम होटल राजहंस श्री यू एस भारद्वाज जी जिन पर कई तरह के आरोप कर्मचारियों ने लगाए, कर्मचारियों का शोषण भी ये करते हैं, लगातार पर्यटन निगम को घाटे में पहुंचाने का कार्य करने में शामिल हैं, वे अधिकारी अनाप शनाप बिल बनाकर अपनी जेबें भरने में लगे हैं तो दूसरी तरफ़ कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन और ब्लॉक ईयर 2023 की एल टी सी और सेवा निवृत कर्मचारियों का हिसाब किताब समय पर नहीं दिया जाता है।अधिकारी ने जिस प्रकार एक कर्मचारी के साथ गाली गलौज कर स्पष्टीकरण माँगा है संगठन उसकी निंदा करता है और उनकी एक्स्टेंशन का विरोध करता है। नेताओ ने बताया कि कर्मचारियों की जायज लंबित माँगें जैसे सेवा नियम,निगम में नई भर्ती करने,कर्मियों की पदोन्नति वेतन का केंद्रीयकरण करने आदि माँगें ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। नगर निगम प्रधान बलबीर बालगुहेर, गुरुचरण खाड़िया, श्री चंद ढकोलिया,जिला एस के एस के नेता राजबेल देशवाल, 41 के जगदीश, मुकेश बैनीवाल ने धरने को अपना पूरा समर्थन दिया। धरने को राज्य कमेटी के नेता जिले सिंह, देवेंद्र नंबरदार, ज़िले सिंह, महाबीर, अशोक कुमार, मामराज, संगीत, राजेश यादव, बालकराम, जसवीर, प्रदीप, सुमितऔर कल्लूराम आदि ने संबोधित किया।