Connect with us

Chandigarh

युद्धविराम पर अमेरिका के दावों का प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री ने कोई खंडन क्यों नहीं किया : दीपेन्द्र हुड्डा

Published

on

Chandigarh Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 29 मई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ को संबोधित किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ द्वारा पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर करारा प्रहार करने वाली भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसे सभी ने हाथ उठाकर ध्वनिमत से पारित किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये देश के सशस्त्र बलों ने साहस और जांबाज़ी के साथ आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरे देश को अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि जब पूरा विपक्ष एकजुटता से फौज और सरकार के साथ खड़ा था तब भाजपा नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिये अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युद्धविराम के बाद आज इस बात को समझना होगा कि जब देश एकजुट था और फौज के हौसले बुलंद थे उस समय भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीति के लिये देश की एकजुटता की भावना को तोड़ने का काम किया।

उन्होंने मांग करी कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए। ताकि देश की संसद के माध्यम से हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो और पूरी दुनिया में ये संदेश जाए कि 140 करोड़ भारतीय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार संसद में बिन्दुवार बताए कि किन परिस्थितियों में अमेरिका ने एक नहीं 8 बार युद्धविराम की घोषणा करने का दावा किया। अमेरिका की ऐसी क्या हिमाकत है कि उनके राष्ट्रपति कह रहे हैं कि व्यापार की धौंस दिखाकर उन्होंने युद्धविराम कराया। अमेरिका की ये कहने की हिम्मत कैसे हुई कि वो कश्मीर पर तीसरे मुल्क में चर्चा कराएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कश्मीर हिन्दुस्तान का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। कश्मीर पर कभी कोई चर्चा नहीं हो सकती। चर्चा होगी तो केवल आतंकवाद पर होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा एक नहीं 8 बार हिन्दुस्तान का तिरस्कार करने पर भी भारत के प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री का कोई बयान नहीं आया। युद्धविराम पर अमेरिका के दावों का भाजपा सरकार की तरफ से कोई खंडन तक नहीं किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के बीचोंबीच आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का लोन दिया गया। पाकिस्तान को किस बात का इनाम दे रही है दुनिया? भाजपा सरकार कहे अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं। आखिर भाजपा को अमेरिका से किस बात का डर है। ये वही अमेरिका है जिसने 1971 में अपना सातवां लड़ाकू बेड़ा भेजने की बात कही थी। लेकिन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने उस समय अमेरिका को करारा जवाब देकर कहा था कि बांग्लादेश में अमेरिकी बेड़े का स्वागत पाकिस्तान नहीं हिन्दुस्तान की सेना करेगी।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हिंदुस्तान की फौज दुनिया में सर्वोत्तम फौज मानी गयी है जिसने कभी हिन्दुस्तान का शीश झुकने नहीं दिया। सरकारें कोई भी रही हो हमारी सेना ने हमेशा दुश्मनों के दांत खट्टे करने का काम किया। चाहे 1971 का युद्ध हो जब हमारी सेना ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिये, 90 हजार पाकिस्तानी फौजियों को सरेंडर कराया। इंदिरा जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया। कारगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सेना का शीश झुकाया। चाहे अब ऑपरेशन सिंदूर हो। हमें अपनी फौज के पराक्रम पर गर्व है और हम एकजुटता से अपनी फौज के पराक्रम को नमन करते हैं। आज पूरा देश एकजुट है और अपने देश की सेना को बारम्बार नमन करता है।

उन्होंने पाकिस्तान को धूर्त बताते हुए कड़ी भर्त्सना की और कहा कि 1947 से लेकर पहलगाम के आतंकी हमले तक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तान में हीन भावना कूट-कूट कर भरी है। पाकिस्तान किसी क्षेत्र में हिन्दुस्तान का मुकाबला नहीं कर सकता। आज पाकिस्तान की गिनती दुनिया के गरीब मुल्कों में होती है जबकि हमारी अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना ज्यादा है और हमारी गिनती दुनिया के शक्तिशाली देशों में होती है। पाकिस्तान बार-बार आतंकियों को आगे करके हिन्दुस्तान की पीठ पर वार करता है। पहलगाम हमले के बाद पूरा देश पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिये एकजुट हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने उसी दिन देश की फौज और सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया। हमारी फौज आगे बढ़ चुकी थी। लेकिन तभी अमेरिका की तरफ से युद्धविराम की घोषणा की। एक बार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने 8 बार युद्धविराम का श्रेय लेने की कोशिश की।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के नेताओं और समर्थकों के लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं जो एकजुटता के भाव को कमजोर करने और देश के दुश्मनों के हौसले को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पूरे देश ने देखा कि सबसे पहले हमारी बेटी हिमांशी नरवालए जिन्होंने देश के लिये अपने सिंदूर का बलिदान दिया उनको ट्रोल किया गया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्रीए जो देश के लिये ड्यूटी कर रहे थे उनको ट्रोल किया गया। फौज की बहादुर अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताकर भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ने तिरस्कार किया। जो फौज केवल भारत माता के आगे नतमस्तक होती हैए उस फौज को मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के उप.मुख्यमंत्री ने भाजपा के शीर्ष नेता के चरणों में नतमस्तक बता दिया। उन्होंने कहा कि देश की फौज केवल भारत माता के आगे नतमस्तक होती हैए किसी व्यक्ति के नहीं। हरियाणा के बीजेपी सांसद ने कहा कि पहलगाम घटना के लिए जिन वीरांगनाओं के सुहाग उजड़े हैं वो दोषी हैं। इतना होने के बावजूद बीजेपी ने किसी पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी की ये कैसी देशभक्ति है, ये कैसा राष्ट्रवाद है? देशभक्ति में फर्क नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर उनके साथ ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय कुमार लल्लू, ओड़िसा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्तचरण दास, CLP लीडर रामचंद्र कदम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जेना, शरद पटनायक, पूर्व सांसद रामचंद्र खूँटिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, वर्धन यादव समेत अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com