Connect with us

Faridabad NCR

महिला पुलिस एनआईटी ने पोक्सो तथा दुष्कर्म के अलग अलग मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश तथा एसीपी वूमेन सेफ्टी मोनिका के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता की टीम ने पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रंजीत(20) तथा अभिषेक(21) का नाम शामिल है। आरोपी रणजीत यूपी के कासगंज का रहने वाला है जो फरीदाबाद में मुजेसर थाना एरिया में रह रहा था। आरोपी किराए के मकान पर रहता था जहां पर एक 17 वर्षीय लड़की भी उसी मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। आरोपी लड़की को काफी समय से जानता था। आरोपी ने लड़की के साथ पिछले करीब 3 महीने में तीन-चार बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले जब लड़की को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो लड़की के परिजनों को इसके बारे में पता चला। दिनांक 18 मार्च को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई जिसके आधार पर थाने में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर कासगंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

दूसरा आरोपी अभिषेक गाजियाबाद के मोदीनगर का रहने वाला है जो अपने मामा के पास मेरठ में रहता था। आरोपी ने फरीदाबाद की सारण एरिया में रहने वाली एक 25 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ महीने पहले लड़की अपने मामा के पास मोदीनगर गई हुई थी जहां पर उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। आरोपी लड़की से मिलने फरीदाबाद आता था और वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। करीब एक महीने पहले आरोपी ने किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली जिसका पीड़ित लड़की को पता चला तो उसने अभिषेक से शादी की बात की परंतु उसने मना कर दिया। इसके पश्चात 18 मार्च को पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई जिसे तकनीकी सहायता के आधार पर मेरठ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com