Faridabad NCR
योग करता है शरीर के तन मन को आत्मसात

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 14 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि योग मानव के तन-मन को आत्मसात करता है। सूर्य नमस्कार के महत्व को आमजन तक पहुंचाने व आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में 75 वें वर्ष पूर्णता के उत्सव रूप में मनाने के लिए 75 लाख सूर्य नमस्कार अभ्यास के लक्ष्य के साथ हरियाणा योग आयोग ने गत 11 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक एक विशेष अभियान चलाया। आज खेडी कलां, मच्छगर, डबुआ, नेहरू कालेज सैक्टर-16 और रोज गार्डन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि योग तन-मन को आत्मासात करता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर निरोग बना रहता है। देश व प्रदेशवासियों को करो योग-रहो निरोग का संदेश दिया जा रहा है। योगाभ्यास में सुखासन, शीतली, उज्जाई, कपालभाति, भस्त्रिक, अनुलोम-विलोम, भामरी, उद्गीथ, प्राणायाम, जिन्हें करने से मानव शरीर हमेशा स्वस्थ व निरोग बना रहता है। स्कूली विद्यार्थियों, क्षेत्रवासियों, गणमान्य नागरिक व अन्य लोगों ने योगाभ्यास में बढ़-चढक़र भाग लिया। वहीं लोगों को करो योग-रहो निरोग के बारे में शुभ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं को स्वस्थ रहने और दूसरे लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने हेतु इस अभियान का हिस्सा जरूर बने।
आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. मोहित और वरिष्ठï चिकित्सा अधिकारी डा. मनीषा लांबा ने बताया कि आयुष विभाग की वेबसाइट www.