आशीर्वाद रसोई फरीदाबाद पहुंची अम्बाला रोटी बैंक

0
1360
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 2 मार्च। आशीर्वाद रसोई फरीदाबाद के संचालक राजीव कोछड़ और स. कुंदन राज अम्बाला स्थित रोटी बैंक पहुंचे। रोटी बैंक के वरिष्ठ सदस्य श्री सहगल ने तहेदिल से आशीर्वाद रसोई के संचालकों का स्वागत किया।
इस मौके पर आशीर्वाद रसोई के संचालकों राजीव कोछड़ तथा कुंदनराज ने रोटी बैंक की रसोई का मुआयना किया, जहां बहुत ही साफ-सुथुरे ढंग से खाना बनाया जाता है। रोटी बैंक अम्बाला कैंट स्थित सिविल अस्पताल के मरीजों तथा उनके अभिभावकों को पांचों समय खाना फ्री में देता है। राजीव कोछड़ उनके इस प्रयास से बहुत ही प्रभावित हुए और उन्होंने एक दिन के खाने में आर्थिक सहयोग किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की सहायता में वे तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।