Connect with us

Faridabad NCR

केंद्र और प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है : कृष्णपाल गुर्जर

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 01 फरवरी। केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। वचन बधदता के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और तिगांव के विधायक राजेश नागर गत सायं गांव राजपूरा कलां/फूलेरा में लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि से बने सामुदायिक भवन तथा विलेज नालिज सैन्टर का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार जय जवान, जय किसान की नीति को क्रियान्वित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के हित में अनेक जनहितैषी कार्य करके एक मिसाल कायम कर रही है। केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सच को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। भाजपा सरकार के पिछले 6 सालों के कार्यकाल के विकास कार्य और कांग्रेस पार्टी के 54 सालों के विकास कार्यों की तुलना में भारी पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विश्व में अलग पहचान बनाई है। आज देश का खजाना और देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश के जवान और किसान अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही देश के सैनिक शहीद होने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार करने का काम किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन नीति बनाकर उसे क्रियान्वित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकारें जनता ने बनाई है। सरकार द्वारा विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन करके उन्हें क्रियान्वित करने का काम किया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों की भूमि को हड़पने का काम किया। जबकि बीजेपी सरकार ने किसानों की एक इंच भूमि भी उनकी सहमति के बिना नहीं ली जाती। जबकि कांग्रेस ने सेक्शन 4, 6, और 9 लगाकर भूमि अधिकरण बिना किसान की सहमति से ही कर ली जाती थी। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तीनों कृषि विधेयक किसानों के हक में हैं। ये विधेयक किसान की आय दोगुनी होने में कारगर सिद्ध होंगे। इन विधेयकों में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिचौलियों को खत्म करके सीधा काम करने का काम किया है। अब केंद्र सरकार से एक भी रुपया आता है तो सीधा जहां का है वही जाता है और विकास कार्य पर खर्च होता है। जबकि पहले एक रुपए में से स्वयं कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि 10 से 15 पैसे का ही विकास होता था। उन्होंने कहा कि न तो मंडिया बंद होंगी और किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके लिए सरकार वचनबद्ध है। सरकार के देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर की जोड़ी ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। नहर के ऊपर लगभग एक दर्जन पुल बनाने का काम किया। सभी गांव की फिरनी पक्के करने सहित अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा खेल स्टेडियम बनवाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बड़ोदरा जाने वाला रास्ता फरीदाबाद के बाईपास होकर से गुजरेगा। उन्होंने कहा फरीदाबाद को कमिश्नरी बनवाई और एफएमडीए बनाने का काम किया। इससे फरीदाबाद की भूमि अधिग्रहण किए जाने वाला पैसे का विकास अब फरीदाबाद में ही किया जाएगा।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी देश तथा प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य  करवाने का काम कर रहे हैं। जनता का धन जनता के ही विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच कुलबीर चौहान, सरपंच विनोद नागर, पंच रोहतास, पिकराम, धर्मेंद्र, हरिओम, ममता, माया देवी, संगीता, कुम्मु सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com