Faridabad NCR
नायब सरकार ने बजट में रखा सभी वर्गाे का ख्याल : गोल्डी अरोड़ा

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने हर वर्ग के उत्थान का बजट बताते हुए इसे जनहितैषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में नायब सरकार ने किसानों को राहत देते हुए एक लाख रुपए तक के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लगाते हुए किसान हितैषी फैसला लिया है। वहीं हरियाणा में सरकार महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत प्रतिमाह महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मुहैया करवाई जाएगी, इसके लिए वित्त वर्ष 2025-26 में पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में बिल्डरों, उद्योगपतियों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों के लिए भी काफी कुछ है और कुल मिलाकर इस बजट को प्रदेश की जनता का मन मोहने वाला बजट कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी और इस बजट से हरियाणा और प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा-एक, हरियाणवी-एक’ के नारे को चरितार्थ करते हुए बजट में सभी क्षेत्रों व सभी वर्ग के लोगों का विशेष ख्याल रखा गया है और उन्हें आशा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूएगा।