Connect with us

Faridabad NCR

अम्बिका वशिष्ट को मिला ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड- 2023

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्डस के संस्थापक डॉ सीपी यादव द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन नीलम चोंक, फरीदाबाद स्थित दशमेश प्लाजा में किया गया। सम्मान समारोह में देश विदेश की महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा को भी समाज मे किये गए राष्ट्रीय स्तर के कार्यों, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को एक मंच पर लाने व उनको जागरूक करने, मानवाधिकार व पीड़ित महिलाओं के लिए कार्य करने, निःशुल्क देव पाठशाला चलाने व गरीब महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने पर उनको “ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड- 2023” से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अम्बिका शर्मा ने महान विभूतियों को सम्मानित भी किया। अम्बिका शर्मा ने इस सम्मान व उपाधि के लिये डॉ सीपी यादव जी का हृदय से धन्यवाद किया। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अम्बिका शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com