Connect with us

Faridabad NCR

चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देना देश के किसान, मज़दूर और पिछड़ों को सम्मानित करने वाला कदम : राजकुमार वोहरा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 10 फ़रवरी। भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश के तीन महापुरुषों पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा तीनों विभूतियों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देना सही मायने में देश के महापुरुषों का सम्मान करना है और इससे हर देशवासी गौरवान्वित है। चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देना सिर्फ़ उनके या उनके परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि देश के किसान, मज़दूर और पिछड़ों को सम्मान देने वाला सराहनीय कदम है।

चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न मिलना देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। वो ज़मीन से जुड़े एक ऐसे किसान नेता रहे जिन्होंने  किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में सादगी से जिया। चौधरी चरण सिंह जी का बेदाग सार्वजनिक जीवन रहा और वो किसानों के प्रति प्रतिबद्धता के पक्षधर थे। उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक से उत्तरप्रदेश राज्य 1952 में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला।

इस अवसर पर ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, ग्यासीराम शर्मा, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता,  प्रवीण  चौधरी, नरेश नंबरदार, पंकज सिंगला, रविंद्र त्यागी, योगेश तेवतिया, राज मदान आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com