Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा सरकार से देश का हर वर्ग दुखी : धर्मबीर भड़ाना

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 22 फरवरी। आम आदमी पार्टी क जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना देशभर में बढती महंगाई एवं पैट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने जमकर लूटमार मचाई हुई है। आज प्रदेश व देश का हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है, लेकिन मोदी सरकार अपने अहंकार में चूर है। देश का अन्नदाता पिछले 3 महीने से अधिक समय से सडक़ों पर बैठा हुआ है, मगर मोदी व अमित शाह के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति की बात करके सत्ता हासिल करने वाली मनोहर सरकार की पोल खुल चुकी है। नगर निगम, बिजली निगम, हुडा, पुलिस प्रशासन, रेवेन्यू विभाग, एक्साईज विभाग सभी जगह जमकर लूटमार हो रही है। आम जनता के हकों पर डाका डाला जा रहा है और हमारे प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। श्री भड़ाना ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी जल्द ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में मीटिंगों का आयोजन किया जा रहा है। उधर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष तेजवंत
सिंह बिट्टू ने कहा कि लॉकडाउन की मार से अभी लोग उबरे नहीं है और अब महंगाई की मार जनता पर पड़ गई है। लोगों के पास न तो काम-धंधे हैं न रोजगार। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ ग्राम पंचायत एवं निकाय चुनावों में हिस्सा लेगी। इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का युवा विंग, सोशल मीडिया ग्रुप एवं महिला मोर्चा इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। आज की मीटिंग में तेजवंत सिंह बिट़्टू ने अनेक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर आप कार्यकर्ता डी एस चावला, कुलदीप चावला, जोगिन्दर चंदीला, एस के चित्रा, परमजीत कौर, हरप्रीत सिंह, कादिर मलिक, वीणा कुमारी, पंकज शुक्ला, हेमंत पंडित, रवि मिश्रा, हरिन्दर सिंह, सन्नी चावला, हरविन्दर सिंह, संदीप भाटिया, के वी चन्दर, निरंकार, राजन गौतम, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com