Connect with us

Faridabad NCR

घोटाला सिटी के नाम से विख्यात है भाजपाईयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी : कुमारी सैलजा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ की अनाजमंडी से भाजपा सरकार में व्याप्त महंगाई और भ्रष्टाचार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। इन लोगों ने झूठे प्रलोभनों के माध्यम से सत्ता हथियाकर हर वर्ग को लूटने का काम किया है। उन्होंने भाजपाईयों की स्मार्ट सिटी पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि जब चंडीगढ़ में फरीदाबाद की बात चलती है तो इस शहर को घोटाला सिटी के नाम जाना जाता है क्योंकि नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले में आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और इस पूरे घोटाले में 90 प्रतिशत घोटाला बल्लभगढ़ विधानसभा में हुआ, इससे भाजपा के विकास की पोल स्वत: ही खुल जाती है। उन्होंने कहा कि खून पसीने की कमाई से टैक्स भरने वाले लोगों की कमाई को सरकार घोटालों के माध्यम से बंदरबाट करने में लगी है। हालात ऐसे हो गए है कि इस सरकार में अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है। समाज का सामंजस्य बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंदेश यात्रा निकालने का उद्देश्य समाज के दबे-कुचले व पिछड़ों, बेरोजगारों, महिलाओं को न्याय दिलाना और इस सरकार को नींद से जगाने का है और जिस प्रकार से अब तक इस यात्रा को लोगों को समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में देश व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कुमारी शैलजा शुक्रवार का बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल के संयोजन में आयोजित रैली में उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थी। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल व अन्य कांग्रेसजनों ने कुमारी सैलजा व आए सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का मुकुट बांधकर एवं बड़ी माला पहनाकर बल्लभगढ़ की धरा पर पधारने पर स्वागत किया। इस समारोह में मौजूद लोगों की उपस्थिति को देखकर एक ओर जहां कुमारी सैलजा ने मनोज अग्रवाल की पीठ थपथपाई तो वहीं दूसरी ओर सभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार प्रजातांत्रिक वोट से बनी सरकार नहीं है बल्कि यह जनता के विश्वास की पीठ में खंजर घोंप कर विश्वासघात की नींव पर बनाई गई सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी दस सीटों पर बीजेपी जेजेपी को करारी शिकस्त देकर कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की न्यायसंगत जनता एक बार फिर से 2024 में नीति, धर्म व न्याय का समर्थन करते हुए कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। आज भाजपा सरकार जनता को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। भगवान राम सबके सांझे है। हम जनता की सेवा कर रहे यही हमारा धर्म है। आज पूरे प्रदेश में किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा तो कानून व्यवस्था बेहाल है। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी जब पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं तो हमारा भी फर्ज था कि हम भी जनता के बीच जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इस सरकार ने हम बल्लभगढ़ वासियों के साथ गहरा विश्वासघात किया है। जो बल्लभगढ़ विकास में सबसे आगे हुआ करता था, इस निकम्मी सरकार ने हमारे उसी बल्लभगढ़ को बदहाल गढ़ में तब्दील करने का काम किया है। आज पूरे प्रदेश की जनता कुमारी सैलजा को अपने अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद राजा नाहर सिंह जी की यह ऐतिहासिक भूमि हमेशा से अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हुई निर्णायक लड़ाइयों की साक्षी बनी है और 2024 के रण में कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में जो पहली सीट हम जीतेंगे उसका नाम सिर्फ और सिर्फ बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र होगा। उन्होंने कार्यक्रम में आई बल्लभगढ़ क्षेत्र की देवतुल्य जनता का आभार जताते हुए कहा कि उनके बुलावे पर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का वह सदैव ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक शैली चौधरी, प्रदीप जैलदार, प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल, बलजीत कौशिक, योगेश ढींगडा, गौरव ढींगड़ा, सत्यवीर डागर, मोहम्मद बिलाल, जगजीत शर्मा, राकेश तंवर, बाबूलाल रवि, सोनू चौधरी, प्रताप शर्मा, स्वर्ण सिंह आर्य,चुन्नू राजपूत, शुभम कसाना, सविता चौधरी, रसीगन बेगम सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com